भाजपा कार्यकर्ता भगवान हनुमान की तरह केवल अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत:- गोविन्द सिंह राजपूत

भाजपा कार्यकर्ता भगवान हनुमान की तरह केवल अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत:- गोविन्द सिंह राजपूत.......


खबर नरसिंहपुर से भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत जिले में चल रही सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में जिले की प्रभारी मंत्री गोेविन्द सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता में व नर्मदा पुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल, महेन्द्र नागेश, पूर्व विधायक हाकम सिंह चड़ार, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, जिला सदस्यता प्रभारी ठाकुर राजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 


बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत बनाने के उद्येश्य की पूर्ति हेतु भाजपा द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने हेतु सम्पूर्ण भारत में एक साथ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देश में 10 करोड, प्रदेश में 1.5 करोड़ व जिले में 2 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी ने इस लक्ष्य को इसलिए तय किया है क्योंकि पार्टी जितनी मजबूत होगी तभी मोदी जी के विकसित भारत की परिकल्पना पूर्ण होगी। इस बार का सदस्य बनाने की प्रक्रिया जटिल जरूर है मगर पारदर्शी और पक्की है। अभियान के अंतर्गत जुड़ने वाले व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित की जा रही है जिससे पार्टी आगामी समय में सतत् सम्पर्क में रह सके। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा के कार्यकर्ता भगवान हनुमान की तरह है केवल आपको अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है और आपके लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं है आप सभी के परिश्रम के कारण ही इस जिले में पंच से लेकर सांसद तक सभी पर भाजपा काविज है। अतः इस उपलब्धि के कारण आप की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है इस हेतु अब सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए अभियान को तीव्रता प्रदान करें। भाजपा की सरकार सभी समाज वर्गों के हितों में लगातार कार्य कर रही है कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो सरकार की जनहितकारी योजनाओ से लाभान्वित न हुआ हो आप सभी लाभार्थियों के पास पहुंचकर उन्हें भाजपा परिवार से जोड़ने का कार्य करें जिससे भाजपा बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत होगी व अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। 


जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने बताया कि 21 सितम्बर तक जिले में 82,685 सदस्य बनाये गये है। जिसमें नरसिंहपुर विधानसभा में 23,782, गाडरवारा में 23,490, तेन्दुखेड़ा 19,063 व गोटेगांव में 16,350 सदस्य बनाये गये है। उन्होने इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं नेताओं को बधाई प्रेषित की और बचे हुए दिवसों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की। 



पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी व सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदीजी के संकल्प में अपनी सहभागिता देते हुए नए स्वरुप मे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती से खड़ी करने की अपील की। 

बैठक की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि जिला सदस्यता प्रभारी ठाकुर राजीव सिंह ने सभी के मध्य सदस्यता प्रगति का वृत्त रखा इस दौरान जिले में सर्वाधिक सदस्यता करने पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुमास्ता एवं ब्रजेेश पटेल का प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मान किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द सिंह पटेल व आभार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष गण, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की फिल्म "बड़की दीदी" का टेलीविजन प्रीमियर 3 फरवरी को"..........

गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर, अमानक चावल की अनलोडिंग से परिवहनकर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली की गई कार्रवाई ...........

औषधि से कम नहीं है नीम, दूर करती है ये 6 बीमारियां