बेंगलुरु में PG में लड़की की हत्या, गला रेता:20 बार चाकू से गोदा; आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, भोपाल से अरेस्ट.....
बेंगलुरु में PG में लड़की की हत्या, गला रेता:20 बार चाकू से गोदा; आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, भोपाल से अरेस्ट..!!
बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की PG में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया।
आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।