Posts

Showing posts from November, 2023

भगवान नरसिंह की गोद में भक्त प्रहलाद कांग्रेस समस्या है,भाजपा समाधान:योगी , कांग्रेस की सत्ता लिप्ता ने देश का नुकसान किया:योगी भाजपा का संकल्प है गरीब कल्याण और नारी स्वाभिमान:योगी , राहुल समझ गये हैं, केदारनाथ ही उनका असली ठिकाना योगी .........

Image
                 भगवान नरसिंह की गोद में भक्त प्रहलाद कांग्रेस समस्या है,भाजपा समाधान:योगी , कांग्रेस की सत्ता लिप्ता ने देश का नुकसान किया:योगी भाजपा का संकल्प है गरीब कल्याण और नारी स्वाभिमान:योगी , राहुल समझ गये हैं, केदारनाथ ही उनका असली ठिकाना योगी ......... यूपी के सीएम योगी करेली की जनसभा में बोले कांग्रेस के पास लोककल्याण का विजन नहीं, प्रहलादजी को मजबूत कीजिए, विकास में कभी कमी नहीं होगी ।........ नरसिंहपुर,। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस ने देश को सिर्फ समस्याएं दी हैं, जबकि भाजपा ने सतत रूप से समाधान प्रदान किए हैं। भाजपा ने समस्याओं के सहारे सत्ता पाने का षडयंत्र कभी नहीं किया, लेकिन कांग्रेसी यही करते रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने कांग्रेस के गुंडाराज और आतंक से जिस तरह संघर्ष किया है, वो प्रेरणादायी है। नंगे पांव ही सड़कों पर निकल पड़ने वाले प्रहलाद जी ने कभी ये नहीं सोचा कि विधायक, सांसद और मंत्री बनना है। श्री योगी करेली में नरसिंहपुर जिले की च...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया जनसभा को संबोधित किया बड़ा ऐलान जिले में खोली जायेगी सरकारी सुगर मिल हर परिवार एक रोजगार , और कहा कांग्रेस से बडी धोखेबाज पार्टी कोई दूसरी नहीं भूल कर भी ना दबाना कांग्रेस का बटन......

Image
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया जनसभा को संबोधित किया बड़ा ऐलान जिले में खोली जायेगी सरकारी सुगर मिल हर परिवार एक रोजगार , और कहा कांग्रेस से बडी धोखेबाज पार्टी कोई दूसरी नहीं भूल कर भी ना दबाना कांग्रेस का बटन...... नरसिंहपुर/तेन्दूखेड़ा - मध्यप्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नरसिंहपुर जिले की तेन्दुखेड़ा विधानसभा व गोटेगांव विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल आमसभा के माध्यम से जनता को संबोधित किया उन्होने सर्वप्रथम तेन्दुखेड़ा विधानसभा के ग्राम डोभी में भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव धनबल, बाहुबल और मुलायम सिंह पटेल की सज्जनता के बीच है। जो कांग्रेस के प्रत्याशी है वह किस किस ठेकेदार है जनता सब अच्छे से जानती है। तेन्दुखेड़ा विधानसभा की जनता बहुत ही सीधी साधी है। इन्होने जनता को बहला फुसलाकर चुनाव में वोट तो लिए मगर जीतने के बाद अपने अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया । इस चुनाव के बाद मै शिवराज सिंह चैहान गड़बड़ करने वालों के घर पर बुल्डोजर चलवा दूंगा। अभी हमने जनता की आवाज पर शराब के अहाते बंद किये है अग...

अथर्व नाहर और आकांक्षा दुबे स्टारर फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ का भव्य फर्स्ट लुक आउट..........

Image
  अथर्व नाहर और आकांक्षा दुबे स्टारर फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ का भव्य फर्स्ट लुक आउट..........    राकी फिल्म्स एलएलपी बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ का फर्स्ट लुक हो गया है जो बेहद भव्य है। इसमें ससुरा बड़ा पैसा वाला 2  फेम फिल्म अभिनेता अथर्व नाहर दूल्हे के वेश में पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि यह फिल्म समाज और सरोकारों से जुड़ी कहानी पर आधारित होने वाली है। फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह, सह निर्माता डॉक्टर राजेन्द्र सिंह व सुदामा देवी और निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी अनाउंस किया जाना है, लेकिन उससे पहले इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने बॉक्स ऑफिस की धड़कनें बढ़ा दी है।  फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ में अथर्व नाहर के साथ आकांक्षा दूबे लीड रोल में हैं। अथर्व नाहर कि यह दूसरी फिल्म है जिसको लेकर वह बेहद उत्साहित है और फर्स्ट लुक आउट होने के बाद उन्होंने कहा कि यह फिल्म भी बेहद खास होगी।  इसकी कहानी मुझे खूब पसंद आई थी। म...

प्रदीप सिंह की फिल्म देवरानी जेठानी 2 का फर्स्ट लुक हुआ आउट पोस्टर में एक दूसरे से उलझती नजर आई अंजना सिंह और संचिता बनर्जी तो छुड़ाते गौरव झा और देव सिंह........

Image
  प्रदीप सिंह की फिल्म देवरानी जेठानी 2 का फर्स्ट लुक हुआ आउट पोस्टर में एक दूसरे से उलझती नजर आई अंजना सिंह और संचिता बनर्जी तो छुड़ाते गौरव झा और देव सिंह........ भोजपुरी के मशहूर निर्देशक प्रदीप सिंह की अपकमिंग फिल्म देवरानी जेठानी 2 का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जिसमें फिल्म की लीड अभिनेत्री अंजना सिंह और संचिता बनर्जी एक दूसरे के साथ उलझती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी और उनके पति की भूमिका में अभिनेता गौरव झा और देव सिंह एक दूसरे को झगड़े से अलग करते दिखाई दे रहे हैं। यह इस ओर इशारा करता है कि यह फिल्म भी पहले पार्ट की तरह और भी रोचक होने वाला है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अजय कुमार झा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह के साथ  अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह है। आपको बता दे कि इससे पहले फिल्म देवरानी जेठानी ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी जगह बखूबी बना ली थी। फिल्म को मिली सफलता के बाद निर्माता प्रदीप सिंह ने फिल्म के दूसरे भाग के निर्माण की भी बात कही थी जो अब पूरी हो रही है।  फिल्म देवरानी जेठानी 2 को लेकर प्रदीप सिंह ने कहा कि देवरानी जेठान...

महिलाओं को सुविधाओं की फेहरिस्त में एक और अध्याय जुड़ा महिला सैनिकों को दिपावली के पहले बहुत बड़ा तोहफा! महिलाओं को मैटरनिटी और पुरुषों को पैटरनिटी लीव मिलने से शिशु देखभाल के दूरगामी सुखद परिणाम आते हैं - एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया .........

Image
    महिलाओं को सुविधाओं की फेहरिस्त में एक और अध्याय जुड़ा महिला सैनिकों को दिपावली के पहले बहुत बड़ा तोहफा! महिलाओं को मैटरनिटी और पुरुषों को पैटरनिटी लीव मिलने से शिशु देखभाल के दूरगामी सुखद परिणाम आते हैं  - एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया ......... गोंदिया - वैश्विक स्तरपर पूरी दुनियां जानती है कि भारत में महिलाओं का सम्मान और लेडीज फर्स्ट की भावना का सम्मान सबसे अधिक किया जाता है। यहां महिलाओं को दैव्य शक्ति के रूप में माना जाता है जो आदि अनादि काल से है, इसलिए ही यहां सरकारों द्वारा महिला सुविधाओं को महत्व दिया जाता है परंतु कुछ वर्षों से महिलाओं को विशेष रूप से सुविधाए दी जा रही है, जैसे उज्जवला योजना लाडली बहन योजना सहित अनेक योजनाएं हैं और अभी संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ संसद के दोनों सत्रों में पारित किया गया और अभी दिनांक 5 नवंबर 2023 को माननीय केंद्रीय रक्षामंत्री ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसमे अब सभी महिला सैनिकों को मातृत्व, शिशु देखभाल और दत्तक-ग्रहण अवकाश समान रूप से मिलेगा। यह छुट्टी सेना में सभी ओह...

भाजपा कार्यकर्ता को अपने घर पर झंडा लगाने से कोई रोक नहीं सकता कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा पुनः सरकार बनायेगी - विष्णुदत्त शर्मा.............

Image
 भाजपा कार्यकर्ता को अपने घर पर झंडा लगाने से कोई रोक नहीं सकता कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा पुनः सरकार बनायेगी - विष्णुदत्त शर्मा............. छतरपुर =  भारतीय जनता पार्टी में केवल प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता बल्कि उसके साथ बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। कार्यकर्ताओं के इसी समर्पण का परिणाम है कि ये संगठन विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन कहा जाता है। भाजपा में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ और पन्ना समिति को सशक्त तथा डिजिटल बनाने का काम किया है। चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होकर जीत का नया इतिहास रचेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने छतरपुर जिले की चंदला और पन्ना विधानसभा के लवकुश वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।  प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना के गोविन्द...

एजुकेट गर्ल्स संस्था ने नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था ने चलाया नामांकन अभियान .......

Image
 एजुकेट गर्ल्स संस्था ने नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित  समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था ने चलाया नामांकन अभियान .......          एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की शिक्षा के लिए समुदायों को जुटाने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। संस्था लड़कियों की शिक्षा तक पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करने के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही है। पिछले कुछ महीनों से संस्था ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया है । नमांकन अभियान के लिए संस्था ने 275238 घरों मे सर्वे किया था। नामांकन अभियान में स्कूल प्रबंधन समिति की कुल 1640 बैठकों के साथ 2420 ग्राम शिक्षा सभा और मोहल्ला मीटिंग्स का आयोजन किया गया। संस्था ने यह अभियान चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, महाराजगंज, कुशीनगर,बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बल...