उमरिया प्रभारी राजेश पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों का भराया नामांकन .........
उमरिया प्रभारी राजेश पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों का भराया नामांकन।.........
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं उमरिया जिले के प्रभारी राजेश पटेल ने कई हजार कार्यकर्ताओं के साथ उमरिया जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बांधवगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री सिंह एवं मानपुर विधानसभा से तिलक राज सिंह का भराए नामांकन ।
उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह के मार्गदर्शन पर समस्त जिला पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों के सहित ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सेक्टर प्रभारियों के साथ कई हजारों से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस भवन उमरिया से धूमधाम के साथ पदयात्रा उमरिया जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन भराया गया। उमरिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले 17 नवम्बर को निश्चित रूप से दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री सिंह एवं तिलक राज सिंह भारी मतों से जीतेंगे एवं मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे व मध्य प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार महंगाई खत्म करते हुए बच्चन पत्र के सभी बिंदुओं को क्रमशः लागू करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्णिम बनाने का काम करेंगे।