मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस श्राद्ध वाले ट्वीट पर कमलनाथ का पलटवार , कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का शिवराज सरकार पर पलटवार कहा .....
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस श्राद्ध वाले ट्वीट पर कमलनाथ का पलटवार , कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का शिवराज सरकार पर पलटवार कहा .....
प्रिय शिवराज जी....ईश्वर आपको दीर्घायु दे। मेरी समझ में यह नहीं आता कि आपको हर चीज के पीछे कांग्रेस पार्टी ही क्यों नजर आती है? कांग्रेस पार्टी की ओर से वैसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है,जैसा कि आप जिक्र कर रहे हैं। अगर आपको वाकई लगता है कि आपके खिलाफ किसी ने ट्वीट किया है तो आप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करिए। बिना किसी तथ्य के कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाना राजनीति का निचला स्तर है। सहानुभूति हासिल करने के लिए झूठा दुष्प्रचार करना नैतिकता नहीं है।
श्राद्ध पक्ष में आपको टिकट आपकी पार्टी ने दिया है, कांग्रेस पार्टी ने नहीं दिया है। आप बखूबी जानते हैं कि आपके व्यक्तिगत दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं और आपका अहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दूसरों पर झूठे आरोप लगाने से अच्छा है, अपनी पार्टी में अनुशासन स्थापित करें। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करे।