भाजपा के नेतृत्व में देश का नं.1 राज्य बनेगा मध्यप्रदेशः विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के फिर टाइगर स्टेट बनने पर मुख्यमंत्री, प्रदेश की जनता को दी बधाई

    भाजपा के नेतृत्व में देश का नं.1 राज्य बनेगा मध्यप्रदेशः विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के फिर टाइगर स्टेट बनने पर मुख्यमंत्री, प्रदेश की जनता को दी बधाई 


भोपाल। मि. बंटाढार की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था, जिसे भाजपा की सरकार ने विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। विकास भी इस तरह से किया जा रहा है कि सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है कि जहां मध्यप्रदेश ने आर्थिक विकास दर में झंडे गाड़े हैं, वहीं प्रदेश टाइगर और लेपर्ड स्टेट के खिताब भी अपने नाम कर रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के एक बार फिर टाइगर स्टेट बनने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश के वन अमले और प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कही। 


विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश ने एक बार फिर टाइगर स्टेट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या वर्ष 2010 के बाद से लगातार बढ़ी है। वर्ष 2010 में प्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 257 थी, जो 2014 में 308, 2018 में 526 और अब 2022 की गणना में 785 हो गई है। श्री शर्मा ने कहा कि बाघ वनों के आधार हैं और प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के वनों का पारिस्थिति तंत्र सुदृढ़ और संपन्न हो रहा है। 


जल्द देश का नं.1 राज्य होगा प्रदेश

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का जोर संपूर्ण विकास पर है। इसी के चलते प्रदेश में जहां अधोसंरचना का विकास हो रहा है, बिजली उत्पादन और सिंचित क्षेत्रफल में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार जहां राज्य की आर्थिक विकास दर बढ़ाने के प्रयास कर रही है, वहीं प्रदेश की कृषि विकास दर भी देश में शीर्ष पर है। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में भी प्रदेश के इंदौर सहित अन्य नगरों ने अच्छी उपलब्धियां हासिल की हैं। श्री शर्मा ने कहा कि जिस तरह से सरकार प्रदेश के समग्र विकास के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा रही है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश जल्द ही हर मामले में देश का नं.-1 राज्य होगा।


Popular posts from this blog

भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की फिल्म "बड़की दीदी" का टेलीविजन प्रीमियर 3 फरवरी को"..........

गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर, अमानक चावल की अनलोडिंग से परिवहनकर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली की गई कार्रवाई ...........

औषधि से कम नहीं है नीम, दूर करती है ये 6 बीमारियां