अब शहर में पोस्टर वॉर: सीएम चौहान को लेकर विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपा ने सौंपा आवेदन बड़वाह

               अब शहर में पोस्टर वॉर: सीएम चौहान को लेकर विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपा ने सौंपा आवेदन बड़वाह 


प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बनाये गए एक विवादित पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होने एवम गणगौर घाट क्षेत्र में दीवारों पर इन पोस्टरों को लगाने को लेकर भाजपा के नेता आक्रोशित होकर थाने पंहुच गए। थाने पर इस विवादित पोस्ट को लेकर भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर व अन्य भाजपा नेताओं  ने एक आवेदन एसडीओपी विनोद दीक्षित को देकर आरोपी पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। भाजपा द्वारा दिये आवेदन में बताया गया कि सोमवार की रात्रि को सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई है जिसमे 50% लाओ फोन पे काम कराओ एवम नीचे एक्सेप्टेड मामा लिखा हुआ है। इस पोस्ट को फोन पे के स्कैनर की तरह डिजाइन कर इसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगाया है।


भाजपा नेताओ ने कहा है कि  इस पोस्ट से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है तथा सभी कार्यकर्ता इसका विरोध करते है। एवम इससे क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका है। इस कृत्य को भाजपा जनों ने युवक कांग्रेस द्वारा किये जाने की संभवाना भी जताई है। क्योंकि यह युवक कांग्रेस के वाट्सएप ग्रुपों पर भी वायरल हुआ है। साथ ही इन पोस्टरों को गणगौर घाट क्षेत्र में भी लगाने की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली थी किंतु वहां पर जाने पर दीवारों पर पोस्टर लगाने व फिर हटाये जाने के निशान मिले है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने इस सम्बंध में कड़ी वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।

Popular posts from this blog

भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की फिल्म "बड़की दीदी" का टेलीविजन प्रीमियर 3 फरवरी को"..........

गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर, अमानक चावल की अनलोडिंग से परिवहनकर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली की गई कार्रवाई ...........

औषधि से कम नहीं है नीम, दूर करती है ये 6 बीमारियां