साहू गोल्हानी तेली समाज आराध्य संत शिरोमणी मां कर्मा देवी की जयंती शनिवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई।

   साहू गोल्हानी तेली समाज आराध्य संत शिरोमणी मां कर्मा देवी की जयंती शनिवार को  बड़े धूमधाम से मनाई गई।



 लखनादौन  साहू (गोल्हानी) समाज द्वारा संत शिरोमणी मां कर्मा देवी की जयंती शनिवार को  बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमे सबसे पहले लखनादौन गोल्हानी मोहल्ला स्थित गोल्हानी साहू समाज की आराध्य संत शिरोमणि मां कर्मा देवी के मंदिर पर मां कर्मा का अभिषेक एवं पूजन पाठ हवन एवं प्रासद और खिचड़ी वितरण की गई 

 इसके बाद आयोजन स्थल पप्पी लान मैं रंगोली प्रतियोगिता कराई गई         


                  

संत शिरोमणि आराध्य मां कर्मा की 1007 वी जयंती जन्मोत्सव के कार्यक्रम का लखनादौन नगर में भव्यता पूर्वक मनाया गया है जिसमें स्वजातीय बंधुओं।फुल सहयोग प्राप्त हुआ साहू समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद कर माताओं  बहनों बच्चों ने अपनी उपस्थिति देकर एकजुटता का संदेश दिया साथ ही जिस में देखने को मिला कि महिलाओं ने लाल एवं पीली साड़ी पहनी हुई थी और पुरुषों ने व्हाइट कुर्ता पजामा और महिलाओं ने सिर में कलश लेकर शोभायात्रा में चला एंव नवयुवक मंडल के मार्गदर्शन में  कचहरी रोड पप्पी लॉन से भव्य शोभा यात्रा नगर निकाली गई के भव्य शोभा यात्रा  प्रमुख मार्गों होते हुए राम मंदिर मार्केट से होते बस स्टैंड से होते हुए दुर्गा चौक से बाजार चौक होते हुए अहिंसा द्वार मुख्य मार्ग से होते हुए पप्पी लॉन पहुंची जिसमें साहू समाज की आराध्य मां कर्मा की झांकी एवं हनुमान जी की झांकी एवं राधा कृष्ण की झांकी एवं अनेकों प्रकार की झांकियां की  प्रस्तुति दी गई जिसमें मां कर्मा देवी एवं राधा कृष्ण की झांकी मनमोहक रही   शोभायात्रा के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर संत शिरोमणि आराध्य मां कर्मा देवी जी की पूजन किया गया उसके उपरांत सम्मानीय अतिथियों का एवं समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं वृद्धजनों का पुष्प माला एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया उसके बाद अतिथियों का उद्बोधन किया गया जिसमें में मुख्य अतिथि ने समाज की आराध्य देवी मां कर्मा के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भक्त शिरोमणी मां कर्मा देवी ने अपनी भक्ति के बल पर भगवान को पाया और मां कर्मा देवी की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान श्रीकृष्ण को मां कर्मा के पास चलकर आना पडा और मां कर्मा के हाथों से खिचड़ी का भोग ग्रहण किया। उसके उपरांत समाज के जिन  बच्चों ने 10वीं एवं 12वीं सबसे अधिक अंक प्राप्त किया उन छात्रों छात्राओं को प्रोत्साहन दिया गया और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित दिया गया कार्यक्रम के अंत मे सभी को  भोजन प्रसादी भंडारा भजन संध्या देवी जागरण की गया जिसमें बड़ी संख्या में समस्त गोल्हानी साहू पहुंची और कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों उपस्थिति रहे  जिससे तेली समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोल्हानी तेली समाज जिला अध्यक्ष सुदर्शन गोल्हानी  नगर अध्यक्ष श्रीकांत  गोल्हानी  सचिव उमेश गोल्हानी एडवोकेट एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोल्हानी एवं  समस्त स्वजातीय बंधुओं के मार्गदर्शन में समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ

Popular posts from this blog

भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की फिल्म "बड़की दीदी" का टेलीविजन प्रीमियर 3 फरवरी को"..........

गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर, अमानक चावल की अनलोडिंग से परिवहनकर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली की गई कार्रवाई ...........

औषधि से कम नहीं है नीम, दूर करती है ये 6 बीमारियां