ऐसे करें होलिका दहन पूजा

रंगों के त्योहार पर त्रिपुष्कर योग का संयोग, राशि के अनुसार ऐसे करें होलिका दहन पूजा











रंगों के महापर्व होली में इस बार विशेष संयोग बन रहा है। उत्तरफाल्गुन नक्षत्र में त्रिपुष्कर योग में पड़ रही होली का महत्व और बढ़ जाएगा। जबकि होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर नौ मार्च को पूर्वफाल्गुन नक्षत्र में सोमवार को प्रदोष काल से लेकर निशामुख रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक किया जाएगा। ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि यह संयोग काफी खास है। इस संयोग से सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी पूरी होती है। 


राशि के अनुसार करें होलिका की पूजा  
    मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें। 
    वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें।
    मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।
    कर्क के लोग लोहबान की आहुति दें। 
    सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें। 
    तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें। 
    धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।
    मकर व कुंभ वाले तिल को होलिका दहन में डालें। 


होलिका भस्म का होता है खास महत्व 
ज्योतिष विद्वानों के मुताबिक होलिका दहन की भस्म को काफी पवित्र माना गया है। इस आग में गेहूं, चना की नई बाली, गन्ना को भुनने से शुभता का वरदान मिलता है। होली के दिन संध्या बेला में इसका टीका लगाने से सुख-समृद्धि और आयु में वृद्धि होती है। इस दिन नई फसल और खुशहाली की कामना भी की जाती है। इस दिन होलिका की आग में सेंक कर लाए गए धान्यों को खाने से काया हमेशा निरोगी रहती है क घर मे माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। 


 नौ मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त मिथिला पंचांग के अनुसार प्रदोष काल से मध्यरात्रि तक है जबकि बनारसी पंचांग के अनुसार प्रदोष काल से लेकर निशामुख रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक है। होलिका दहन के दिन सुबह छह बजकर आठ मिनट से लेकर दोपहर 12:32 बजे तक भद्रा है। इसीलिए होलिका दहन भद्रा के बाद किया जाता है। भद्रा को विघ्नकारक माना गया है। भद्रा में होलिका दहन करने से हानि और अशुभ फल मिलते हैं।











Popular posts from this blog

भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की फिल्म "बड़की दीदी" का टेलीविजन प्रीमियर 3 फरवरी को"..........

गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर, अमानक चावल की अनलोडिंग से परिवहनकर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली की गई कार्रवाई ...........

औषधि से कम नहीं है नीम, दूर करती है ये 6 बीमारियां