National Science Day 2020

National Science Day 2020: विज्ञान में देश का मान बढ़ा रहीं ये महिलाएं









National Science Day 2020: आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है और इस बार की थीम है महिलाएं और विज्ञान। रिपोर्ट बताती हैं कि देश के वैज्ञानिक संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी दुनिया में औसत हिस्सेदारी से आधी ही है। हालांकि, तमाम ऐसी महिला वैज्ञानिक हैं जो विभिन्न संस्थानों में नेतृत्व की भूमिका संभालकर देश का मान बढ़ा रही हैं।


इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत रितु करिदल चंद्रयान -2 की मिशन निदेशक रही हैं। वह मार्स ऑर्बिटर मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर भी रही हैं। करिधल ने चंद्रयान-2 की शुरुआत करने वाली महिला के रूप में प्रसिद्धि पाई। भारतीय विज्ञान संस्थान से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने वाली करिधल भारत के मंगल मिशन को डिजाइन करने के लिए काफी सराहना पा चुकीं हैं। 2007 में इसरो का यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीत चुकीं करिधल इसरो में 22 साल से सेवाएं दे रही हैं।


बेंगलुरु में इसरो सैटेलाइट सेंटर के एक रॉकेट वैज्ञानिक, नंदिनी ने 20 वर्ष पहले यहां अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। इस दौरान वह 14 मिशनों पर काम कर चुकीं हैं। वह मंगलयान मिशन के लिए डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर थी। नंदिनी का विज्ञान के प्रति झुकाव का पहला कारण लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम स्टार ट्रेक था। शिक्षकों एवं इंजीनियरों के परिवार से होने के कारण विज्ञान के प्रति उनका झुकाव रहा।









Popular posts from this blog

भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की फिल्म "बड़की दीदी" का टेलीविजन प्रीमियर 3 फरवरी को"..........

गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर, अमानक चावल की अनलोडिंग से परिवहनकर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली की गई कार्रवाई ...........

औषधि से कम नहीं है नीम, दूर करती है ये 6 बीमारियां